कास्टिंग काउच: फेमस टीवी एक्ट्रेस ने शेयर किया दर्द, कहा- फिल्म में रोल के बदले हीरो के साथ रात भर सोने को कहा गया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

kishwar merchant

नई दिल्ली: बॉलीवुड के गलियारों से अक्सर कास्टिंग काउच के गंदे किस्से सामने आते रहते हैं. एक बार फिर इस मामले ने तूल पकड़ा है. इस बार एक टीवी एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई घिनौनी हरकत का सच सामने रखा है और अपने एक्सपीरिएंस को शेयर किया है. इस एक्ट्रेस का नाम है किश्वर मर्चेंट (Kishwar Merchant)।

किश्वर मर्चेंट (Kishwar Merchant) ने 23 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. इस दौरान किश्वर मर्चेंट को कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ गया था. इस बात का खुलासा खुद किश्वर मर्चेंट ने किया है। किश्वर मर्चेंट (Kishwar Merchant Interview) ने बताया, ‘फिल्मों में एक छोटा सा रोल आपको फेम नहीं दिला पाता लेकिन टीवी शो आपको रातों रात पॉपुलर बना देता है. ये बात जानते हुए भी मैं फिल्मों में काम करना चाहती थी।’

‘एक्टर के साथ सोने को कहा’

किश्वर मर्चेंट (Kishwar Merchant) ने खुलासा किया, ‘फिल्म पाने के लिए मैंने मेकर्स के साथ कुछ मीटिंग भी की थी. मैं न तो बॉलीवुड का बड़ा चेहरा थी और न ही मैं बिकिनी पहन सकती थी. जिसकी वजह से मुझे कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा. मेरी मां ने मुझे एक फिल्म मेकर के पास मीटिंग के लिए भेजा था।

इस मीटिंग में मुझे बताया गया कि रोल पाने के लिए मुझे फिल्म के हीरो के साथ सोना होगा. ये बात सुनकर मैं हैरान रह गई. मैं वहां से चुपचाप निकल आई. आज के समय में वो प्रोड्यूसर और एक्टर बॉलीवुड का बड़ा नाम है।’

किश्वर का फिल्मी करियर

किश्वर मर्चेंट (Kishwar Merchant) ने आगे कहा, ‘मैं कास्टिंग काउच के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती. इंडस्ट्री बदनाम है लेकिन हर इंडस्ट्री में ये चीज होती है.’ गौलतलब है कि किश्वर मर्चेंट इन दिनों प्रेग्नेंट हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान किश्वर मर्चेंट अपना पूरा समय घर पर बिता रही हैं. किश्वर मर्चेंट टीवी का एक बड़ा नाम हैं।

किश्वर मर्चेंट (Kishwar Merchant Serials) कई बड़े टीवी शो का चेहरा रह चुकी हैं. इस लिस्ट में ‘मिले जब हम तुम’, ‘प्यार की ये एक कहानी’, ‘काव्यांजलि’ और ‘कैसी है ये यारियां’ जैसे शोज का नाम शामिल है. इसके अलावा किश्वर मर्चेंट ‘भेजा फ्राई 2’, ‘हम तुम’ और ‘शबाना’ नाम की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *