अभिनेत्री नुसरत जहां ने अपनी शादी को बताया अवैध, पति निखिल बोले- नुसरत अगर प्रेगनेंट हैं, तो पेट में पलने वाला बच्चा मेरा नहीं, पढ़ें सबसे चर्चित विवाह का विवाद

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

nusrat jahan

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन से अलग होने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। नुसरत ने एक बयान जारी कर निखिल से अलग रहने वाली बात का खुलासा कर दिया है साथ ही उनपर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से अपनी शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

शादी की सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट की

नुसरत जहां और बिजनसमैन निखिल जैन की शादी साल 2019 की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। अब नुसरत ने निखिल जैन के साथ तुर्की में हुई शादी की सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी हैं। नुसरत ने 2019 में से शादी की थी। लेकि नुसरत ने एक बयान जारी कर अपनी शादी को ही अवैध करार दे दिया है। दोनों करीब छह महीने से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं।

नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं

नुसरत ने अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा है, ‘मैं उस औरत को याद नहीं करना चाहती। जो अपना मुंह बंद रखती थी। मैं ऐसे ही खुश हूं।’ हाल ही में नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं थीं, जिसपर निखिल ने कहा था कि उन्हें नुसरत के गर्भवती होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वो बच्चा उनका नहीं है। नुसरत जहां ने कहा है कि निखिल जैन संग उनकी शादी मान्य नहीं है। इसलिए तलाक लेने का सवाल ही नहीं उठता

नुसरत ने एक बयान में कहा है, ‘एक विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार हमारी शादी अमान्य है। इसके अलावा, क्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी थी, इसलिए इसे भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। कानूनी तौर पर यह शादी वैलिड नहीं है बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है।’

नुसरत ने निखिल पर पैसों के हेरफेर का भी आरोप लगाया

इतना ही नहीं नुसरत ने निखिल पर पैसों के हेरफेर का भी आरोप लगाया है। नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना ही उनके अकाउंट से पैसे निकाले हैं।  खुद को रईस बताकर रात के किसी भी समय गैर-कानूनी रूप से उसने मेरे बैंक अकाउंट्स से पैसे लिए। हम दोनों के अलग होने के बाद भी ये जारी है।

हम बहुत पहले ही अलग हो गए थे

नुसरत ने आगे कहा, ‘हम बहुत पहले ही अलग हो गए थे, मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी। जो कुछ भी मेरा था अभी भी उसके पास है। मुझे यह बताने में दुख हो रहा है कि मेरे पुश्तैनी गहने जो मेरे परिवार वालों ने मुझे तोहफे में दिया था, वो सब निखिल के पास हैं।’

बता दें कि 19 जून 2019 को नुसरत जहां और निखिल जैन शादी के बंधन में बंधे। उससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। शादी की रस्में तुर्की में हुईं जहां परिवार और दोस्त ही मौजूद रहे। बाद में कपल ने कोलकाता में एक रिसेप्शन का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची थीं



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *