पंजाब के खेल मंत्री ने पद्मश्री मिल्खा सिंह के देहांत पर जताया दुख, फ्लाइंग सिख के घर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

condolance

डेली संवाद, चंडीगढ़
महान एथलीट पद्मश्री मिलखा सिंह के देहांत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि एशिया के इस महान एथलीट के निधन की ख़बर सुनकर उनको गहरा सदमा पहुंचा है। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिलखा सिंह का कल कोविड से लड़ते हुए पी.जी.आई. चण्डीगढ़ में देहांत हो गया था। उनके परिवार में पीछे पुत्र जीव मिलखा सिंह (प्रसिद्ध गौलफर) और तीन बेटियाँ हैं। उन्होंने एशिया और राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक भारत की झोली में डाले थे।

खेल मंत्री राणा सोढी अंतिम सत्कार और श्रद्धाँजलि भेंट करने के लिए मिलखा सिंह के घर पहुँचे। उन्होंने परिवार, मित्रों और स्नेहियों के साथ दुख साझा करते हुए परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करें।

अपने शोक संदेश में खेल मंत्री ने कहा कि मिलखा सिंह के देहांत से 100 करोड़ लोगों से अधिक की आबादी वाले इस मुल्क ने अपने खेल नायक को खो दिया है। उनके चले जाने से देश को एक बड़ी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।

ज़िक्रयोग्य है कि मिलखा सिंह को उनकी खेल गतिविधियों के लिए पद्मश्री के अवार्ड से नवाजा गया। वह रोम ओलम्पिक्स 1960 में 400 मीटर दौड़ में चौथे स्थान पर रहे, जबकि उन्होंने 1958 कार्डिफ राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक के अलावा 1958 टोकियो और 1962 जकार्ता एशिया खेल में स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने तीन ओलम्पिक्स 1956 मेलबर्न, 1960 रोम और 1964 टोकियो में भारत का प्रतिनिधित्व किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *