MLA परगट सिंह ने कैप्टन के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ कर रहे हैं

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़
जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परगट सिंह ने विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा और राकेश पांडे के बेटों को सरकारी नौकरी देने का कड़ा विरोध जताया है। परगट सिंह ने फैसले पर तुरंत रोक की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोनों ही परिवार आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत हैं और तरस के आधार पर नौकरी की कैटेगरी में नहीं आते।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की काबिलियत पर उन्हें कोई शक नहीं है और 5 मंत्रियों के विरोध के बावजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधायकों के बेटों को नौकरी देने का प्रस्ताव पारित कर दिया, लेकिन सवाल यह है कि वह जब बड़े विरोध के बीच इस तरह के फैसले ले सकते हैं तो पंजाब से जुड़े बड़े मुद्दों पर काम क्यों नहीं हो रहा।

बिट्टू के भाई को डीएसपी बनाना भी गलत

उन्होंने कहा कि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के भाई को डीएसपी बनाना भी गलत था। इस समय पंजाब के युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रहे हैं तो विधायकों के बेटों को तरस के आधार पर नौकरी किसलिए दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब कांग्रेसी गुटबाजी बढ़ गई है और सीधे-सीधे यह हॉर्स ट्रेडिंग है, ताकि विधायकों को अपने गुट के साथ जोड़कर रख सकें। विधायक परगट सिंह ने कहा कि इस मुद्दे को कैप्टन अमरिंदर सिंह बनाम नवजोत सिंह सिद्धू बना दिया गया है, जबकि यह मामला मुद्दों से जुड़ा है।

विधायक परगट सिंह ने कहा कि जनता में इस समय कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी एक ही स्तर पर खड़ी हैं। भाजपा के लिए तो खैर चुनाव लड़ना ही मुश्किल है, लेकिन सत्ता में रह चुकी अकाली दल और कांग्रेस की तरह ही आम आदमी पार्टी के लिए भी जनता में अभी परसेप्शन को लेकर स्थिति कोई खास बेहतर नहीं है।

आम आदमी पार्टी में जाने का कोई इरादा नहीं

विधायक परगट सिंह ने कहा कि उनका आम आदमी पार्टी में जाने का कोई इरादा नहीं है। वह कांग्रेस में ही रहकर जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे। नवांशहर से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाओं को उन्होंने पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह 2019 से ही पंजाब के मुद्दों को लेकर सरकार से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन जब किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें मीडिया में आना पड़ा।

अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ बार-बार मोर्चा खोलने पर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत के अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी पर विधायक परगट सिंह ने कहा कि वह हर तरह की कार्रवाई झेलने के लिए तैयार हैं। वह किसी भी नेता के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं। वह सिर्फ पंजाब के मुद्दे उठा रहे हैं और इसे लगातार उठाते रहेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *