अकाली दल में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी को लेकर CM अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज यहाँ कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी कांग्रेस में ही रहेंगे और उनके पार्टी छोडऩे का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि अश्वनी सेखड़ी कहीं नहीं जाएंगे, वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं।

ॉमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज सेखड़ी के साथ बातचीत की और उनकी सभी चिंताओं के समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सेखड़ी पक्के कांग्रेसी हैं, जिन्होंने अपना सारा जीवन पार्टी के साथ बिताया और उनके पार्टी छोडऩे की सभी अफ़वाहें बेबुनियाद हैं।

कैप्टन अमरिन्दर ने बताया कि सेखड़ी ने मीडिया के एक हिस्से में छपी खबरें कि वह कांग्रेस पार्टी छोडक़र किसी अन्य पार्टी में जा रहे हैं, को पूरी तरह से नकार दिया है। सेखड़ी ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वह एक प्रतिबद्ध और समर्पित कांग्रेसी हैं, जो पार्टी छोडऩे के बारे में कभी सोच भी नहीं सकते।

मुख्यमंत्री ने श्री सेखड़ी के सभी आशंकाओं को दूर किया और उनको भरोसा दिलाया कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने पार्टी के लिए बड़ा योगदान दिया है। कैप्टन अमरिन्दर ने आगे कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के हितों की रक्षा करना पार्टी का कर्तव्य और जि़म्मेदारी है।

किसानों का हल्ला बोल, पुलिस ने पानी की बौछारें की, कईयों की पगड़ी उछली, देखें LIVE

https://youtu.be/bcZ00fs8Q0M



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *