मोदी कैबिनेट विस्तार: देखिए मोदी सरकार के संभावित नए मंत्रियों की पूरी लिस्‍ट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

narinder modi

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए मंत्रिपरिषद में अन्‍य पिछड़ा वर्ग (OBC) का प्रतिनिधित्‍व बढ़ने के पूरे आसार हैं। साथ ही साथ, कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी फोकस होगा। 2019 में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मंत्रिपरिषद का व‍िस्‍तार करने वाले हैं।

कई प्रमुख मंत्रालयों का जिम्‍मा खाली पड़ा है। इस कैबिनेट विस्‍तार के जरिए, 2022 में कई राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी संदेश दिया जाएगा। चुनावी राज्‍यों के नेताओं को कैबिनेट में जगह मिलनी लगभग तय है। युवाओं के साथ-साथ अनुभवी नेताओं का एक बैलेंस बनाने की कोशिश होगी। आइए जानते हैं उन नामों के बारे में जो चर्चा में हैं।

मोदी कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री?

संभावित नाम राज्‍य कितना चांस
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया मध्य प्रदेश लगभग तय
कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश सस्‍पेंस बरकरार
सर्वानंद सोनोवाल असम लगभग तय
नारायण राणे महाराष्‍ट्र लगभग तय
प्रीतम मुंडे महाराष्ट्र लगभग तय
मीनाक्षी लेखी दिल्ली सस्‍पेंस बरकरार
पशुपति पारस बिहार लगभग तय
आरसीपी सिंह बिहार लगभग तय
राजीव सिंह ‘लल्‍लन’ बिहार लगभग तय
सुशील कुमार मोदी बिहार लगभग तय
वरुण गांधी उत्‍तर प्रदेश सस्‍पेंस
अनुप्रिया पटेल उत्‍तर प्रदेश लगभग तय
स्‍वतंत्र देव सिंह उत्‍तर प्रदेश सस्‍पेंस
भूपेंद्र यादव राजस्‍थान सस्‍पेंस
दिनेश त्रिवेदी पश्चिम बंगाल लगभग तय

भाजपा नेता पहुंच रहे हैं दिल्‍ली

जिन-जिन नेताओं को फोन पर मंत्री बनाए जाने की सूचना दी जा रही है, उन्‍हें दिल्‍ली बुलाया गया है। सिंधिया, सोनोवाल, राणे समेत कई नेता राजधानी पहुंच चुके हैं। चुनाव वाले राज्यों और सामाजिक समीकरणों को देखते हुए करीब दो दर्जन मंत्रियों को शामिल किए जाने की खबर है। गठबंधन के सहयोगियों को भी फेरबदल में मंत्री पद दिया जाएगा।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *