सोनू सूद पर कसता जा रहा है Income Tax का शिंकजा, 28 ठिकानों पर एक साथ छापा, 1.8 करोड़ से ज्यादा रुपए बरामद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) पर इनकम टैक्स (Income Tax) ने अपना शिकंजा कसा है. एक्टर के ठिकानों पर इनकम टैक्स के अधिकारी सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं. इनकम टैक्स के अधिकारी सोनू सूद के अकाउंट बुक से लेकर कमाई और खर्च जैसे तमाम आर्थिक दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की टीम सोनू सूद के मुंबई और दूसरी जगहों पर बने ठिकाने पर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जांच में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी के सुराग मिले हैं. बता दें कि सोनू सूद मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले हैं. इनकम टैक्स की टीमें उनके 28 ठिकानों पर जांच कर रहीं हैं, जिसमें मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली और गुरुग्राम शामिल हैं।

ये मिला है छापे में

सर्च ऑपरेशन के दौरान 1.8 करोड़ रूपए कैश बरामद हुआ है. इसके अलावा अभी 11 लॉकर्स भी जांच के दायरे में हैं. बता दें, बड़ी टैक्स चोरी, वित्तिय अनियमितता के चलते ये सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. सोनू सूद की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

केजरीवाल ने सपोर्ट में आए

इनकम टैक्स की इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान आया है. उन्होंने ट्वीट करके सोनू सूद के पक्ष में अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा कि सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। सोनू सूद जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था.



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *