Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत को गांजा देती थी रिया चक्रव्रर्ती, NCB की चार्जशीट में बड़े खुलासे, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। Rhea Chakraborty: एक्टर सुशांत सिंह (Sushant Singh) ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आज चाजर्शीट फाइल कर दी है। इसमें एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को आरोपी बनाया गया है। NCB ने चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि रिया चक्रवर्ती गांजा लेकर सुशांत सिंह राजपूत को दिया करती थीं। रिया पर थोड़ी मात्रा में गांजा खरीदने और खरीद को फाइनेंस करने का आरोप है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती ने गांजा खरीदा और सुशांत सिंह राजपूत तक पहुंचाया, उन्होंने दिवंगत एक्टर के बदले मे कई बार गांजा खरीदने के लिए पेमेंट कीं। NCB ने चार्जशीट में कहा है, “…आरोपी नंबर 10 रिया चक्रवर्ती ने गांजा की कई डिलीवरी आरोपी नंबर 6 सैमुअल मिरांडा, आरोपी नंबर 7 शौविक चक्रवर्ती और आरोपी नंबर 8 दीपेश सावंत और अन्य से रिसीव कीं।

यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट खली’ के साथ गुंडागर्दी, कारिंदों ने दी गालियां

चार्जशीट में कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गांजी दिया और मार्च, 2020 और सितंबर, 2020 के बीच में शौविक और राजपूत के बदले में उन डिलीवरी के लिए पेमेंट कीं, इसलिए वो आरोपी हैं।” सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े इस ड्रग्स केस में एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती सहित 34 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। रिया अगर इस मामले में दोषी साबित होती हैं तो उन्हें कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है।

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती को इस मामले में सितंबर, 2020 में गिरफ्तार किया गया था। वो लगभग एक महीने तक जेल में बंद थीं, जिसके बाद मुंबई हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, उसके बाद से ही जमानत पर बाहर चल रही हैं। अपने खिलाफ चल रही जांच को रिया “विच-हंट” बता चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व खेल मंत्री परगट सिंह को ‘फांसने’ की कोशिश में AAP

ड्रग्स केस की जांच का सिलसिला तब शुरू हुआ था, जब 14 जून, 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव बांद्रा के उनके घर से मिला था। सीबीआई उनके मौत की जांच कर रही है, हालांकि मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड बताया था। ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद पूरा बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री इसके चपेटे में आ गई थी और कई छोटे-बड़े एक्टर्स से पूछताछ की गई थी।

JE ने SDO को किया दफ्तर में बंद, भारी हंगामा

https://youtu.be/M6niIC3sKCI



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *