Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 की शूटिंग हुई खत्म, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कार्तिक ने लिखा…

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bhool Bhulaiyaa 3: मोस्ट अवेटेड फिल्म (Film) भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) की शूटिंग (Shooting) पूरी हो गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस बात की जानकारी फिल्म के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में कार्तिक ने लिखा है- इस दिवाली मिलते हैं।

Kartik Aryan
Kartik Aryan

टीम के साथ केक कट किया

कार्तिक ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी एक्शन बोलने से पहले पूरी टीम को शांत रहने के लिए कहते हैं। लेकिन तभी कार्तिक उन्हें टोकते हुए कहते हैं कि यह एक्शन नहीं बल्कि रैप-अप है।

इस वीडियो के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- अरे पागलों यह भूल भुलैया 3 का रैप (wrap) है। हवेली का दरवाजा एक बार फिर खुलने के लिए तैयार हो चुका है। इस दिवाली मिलते हैं।

विद्या की हुई वापसी, माधुरी भी नजर आ सकती हैं

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। पहले पार्ट में मंजुलिका के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस विद्या बालन भी फिल्म के इस तीसरे पार्ट का हिस्सा होंगी। इसके अलावा चर्चा है कि माधुरी दीक्षित भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं।

Madhuri-Dixit
Madhuri-Dixit

2007 में ‘भूल भुलैया’ ने कमाए थे 83 करोड़

इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। 2007 में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा, राजपाल यादव, परेश रावल और विद्या बालन जैसे कलाकार नजर आए थे।

akshay-kumar
akshay-kumar

प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म ने 83 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। यह उस साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

‘भूल भुलैया 2’ ने किया था 266 करोड़ का बिजनेस

इसके बाद इसका सेकेंड पार्ट ‘भूल भुलैया 2’ साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसने वर्ल्डवाइड 266 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इस फिल्म में अक्षय को कार्तिक आर्यन ने रिप्लेस कर दिया था। वहीं इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। इसमें कार्तिक के अलावा, कियारा आडवाणी जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में नजर आए थे।

कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म चंदू चैंपियन में देखा गया है। आने वाले समय में उनके पास ‘पति, पत्नी और वो 2’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘आशिकी 3’ जैसी फिल्में हैं।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *