डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: फिरोजपुर जेल में गैंगस्टर, तस्करों और कैदियों को मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने जेल के डीएसपी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इसने ड्रोन के जरिए जेल की हाई सिक्योरिटी जोन में मोबाइल भेजे हैं।
ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड
इस साजिश का खुलासा पुलिस अधिकारी द्वारा गैंगस्टर्स को दिए मोबाइल से हुआ है। पंजाब पुलिस का डीएसपी गुरचरन सिंह लंबे समय से जेल में बतौर डिप्टी सुपरिटेंडेंट पद पर तैनात था। जेल मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि केंद्रीय जेल फिरोजपुर के उपाधीक्षक गुरचरण धालीवाल को एनडीपीएस अधिनियम, आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
धालीवाल पर सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद हाई रिस्क कैदियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। आरोपित डिप्टी सुपरिटेंडेंट गुरचरन सिंह लगभग एक महीने पहले जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में गैंगस्टर्स और नशा तस्करों को पांच मोबाइल फोन सप्लाई कर चुका था। इसी के साथ इंस्पेक्टर मोहित धवन ने बताया कि आरोपित गैंगस्टर्स और आतंकवादियों के साथ मिलकर सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशा मंगवाने की योजना बना रहा था।
ਕ੍ਰਿਕਟ ਮੈਚ ਇਸ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਸਟਾਰ ਬਾਣੀ ਕੁੜੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਇੰਡੀਆ ਨੂੰ ਵੱਡਾ challenge
https://youtu.be/LpfRn7UH5rU










