डेली संवाद, फरीदकोट। Dera Premi Murder: डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहां पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान की थी। आरोपियों की पहचान पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस और दिल्ली पुलिस काउंटर इंटेलिजेंस ने की है।
ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड
मिली जानकारी के अनुसार 2 हमलावर फरीदकोट और 4 हरियाणा के हैं। पुलिस यह दावा कर रही है कि सभी लॉरेंस ग्रुप से जुड़े हुए हैं। वीरवार को अज्ञात हमलावरों ने प्रदीप सिंह ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जिसमे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
इसके साथ ही हमले में प्रदीप के अलावा उनके सुरक्षाकर्मी हाकम सिंह व पूर्व पार्षद अमर सिंह को भी गोली लगी थी। जिसके बाद उनको जीजीएस मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के साथ एक हफ्ते में यह दूसरी बड़ी घटना है।
ਕ੍ਰਿਕਟ ਮੈਚ ਇਸ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਸਟਾਰ ਬਾਣੀ ਕੁੜੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਇੰਡੀਆ ਨੂੰ ਵੱਡਾ challenge
https://youtu.be/LpfRn7UH5rU










