डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Himachal Pradesh Election: 12 नवंबर शनिवार को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कड़ा एक्शन लिया है।
ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड
पार्टी ने अनु ठाकुर को पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उनकी प्राथमिक सदस्यता को 6 सालों के लिए रद्द कर दिया है।

इससे पहले पार्टी ने प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष शर्मा, विधायक होशियार सिंह, कुल्लू से पार्टी उपाध्यक्ष राम सिंह और ज्वालामुखी से अतुल कौशल, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, किशोरी लाल, मनोहर धीमान और केएल ठाकुर को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
हिमाचल में 12 नवंबर शनिवार को मतदान होगा। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल में अभी भाजपा की सरकार है। यहां हर पांच साल बाद सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है। चुनाव आयोग ने कुल 7,881 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें से 7,235 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 1,625 मतदान केंद्र हैं जबकि लाहौल और स्पीति जिले में सबसे कम 92 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
ਕ੍ਰਿਕਟ ਮੈਚ ਇਸ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਸਟਾਰ ਬਾਣੀ ਕੁੜੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਇੰਡੀਆ ਨੂੰ ਵੱਡਾ challenge
https://youtu.be/LpfRn7UH5rU










