Drishyam 2: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की दृश्यम-2

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Drishyam 2: अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की फिल्म दृश्मय 2 (Drishyam 2) लगातार अपनी कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ती जा रही है। दर्शकों पर दृश्यम 2 का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में ही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कमाई को देखते हुई इसकी गिनती हिट फिल्मों की जा रही है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

दृश्यम- 2 सिनेमाघरों में 18 नवंबर को रिलीज हुई थी। सिर्फ चार दिनों में इसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। यह फिल्म इस साल की टॉप फिल्मों की लिस्ट में गिनी जा रही है। फिल्म ने अपने पहले दिन ही बंपर ओपनिंग की थी और बाकी फिल्मों पीछे छोड़ते हुए इसने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

दृश्यम 2 की हर दिन के कमाई के आकड़े की बात करें तो इसने पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की, दूसरे दिन सिंघम की इस फिल्म ने तकरीबन 21.59 करोड़ कमाए और तीसरे दिन ये बढ़कर 27 करोड़ हो गया।

वीकेंड के बाद सोमवार को इसने 11.87 करोड़ कमाए और पांचवे दिन इसने 10.65 करोड़ कमाई की है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट भी आई थी, लेकिन वर्ल्डवाइड यह फिल्म 100 करोड़ तक पहुंच गई है।

जालंधर में UNISEX MUSCLE MAGIC ZYM की POWER के आगे नहीं टिक सकी पुलिस



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *