Punjab News: पंजाब में मनी एक्सचेंजर से बड़ी लूट, लाखों की नकदी ले हुए फरार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में आए दिन लूट की वारदातें सामने आ रही है। ऐसी ही अब एक वारदात लुधियाना से सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक लुधियाना में बुधवार को तड़के एक मनी एक्सचेंजर (Money Exchanger) से लूट हो गई।

बताया जा रहा है कि कारोबारी जैसे ही अपनी दुकान खोलने के लिए आया तो उसने पैसों से भरा बैग सीढ़ियों पर रख दिया। वह दुकान का शटर खोल रहा था कि वहां करीब 5 से 7 नकाबपोश बदमाश आए और तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करने लगे।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

बदमाशों ने कारोबारी को घायल कर दिया और कैश लेकर भाग गए। कारोबारी ने बताया की 7-8 के करीब लुटेरे मोटरसाइकिल, बुलेट और एक्टिवा पर आए। जिनके हाथ में तलवार और दात थे। उन्होंने उस पर कई वार किए और बैग छीन के फरार हो गए। घटना की जानकारी 100 नंबर पीसीआर को दी और मौके पर दरेसी पुलिस स्टेशन टीम के साथ आला अधिकारी भी पहुंचे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

इसी के साथ यह साड़ी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। कारोबारी के मुताबिक बदमाश करीब 2 लाख रुपए कैश और करीब 8 से 10 मोबाइल भी ले गए। घटना की पूरी फुटेज पुलिस के हाथ लग गई है।

कारोबारी की दुकान का नाम बलराम टेलिकॉम है। पीड़ित की पहचान टिम्मी के रूप में हुई है। गौरतलब है कि आए दिन पंजाब में ऐसी वारदातें सामने आ रही है। लूटेरे बिना किसी डर के लूट कर रहे है।

गुजरात में पहली चुनावी अग्निपरीक्षा… जानिए 89 सीटों का पूरा लेखा-जोखा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *