Jalandhar News: जालंधर के सिविल अस्पताल में आए युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ की हाथापाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के सिविल अस्पतला में आए युवकों की पुलिस के साथ हाथापाई की खबर सामने आई है। खबर है कि एमएलआर कटवाने आए युवकों ने सिविल अस्पताल में तैनात गार्द के पंजाब पुलिस के हाथापाई की है। जवान ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर चार में की है। दरअसल कुछ युवक एमएलआर कटवाने के लिए सिविल अस्पताल आए थे, डाक्टर के कमरे के बाहर काफी भीड़ थी।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

यहां घायल युवक को एमएलआर कटवाने के लिए डाक्टर के पास भेज दिया। इसी दौरान तीन युवक भागकर आए और डाक्टर के कमरे में जाने लगे। तो वहां खड़े पुलिसकर्मी ने उन्हें रोककर इंतजार करने के लिए कहा, लेकिन फिर भी वह एक-एक करके डाक्टर के कमरे में चले गए। फिर पुलिसकर्मी रवि ने युवकों को डाक्टर के कमरे से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

जिसके बाद युवकों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया और हाथापाई करने लगे। इसके साथ पुलिसकर्मी ने बताया कि युवक नशे में धुत थे। हाथापाई के दौरान पुलिस कर्मी की पग भी हमलावरों ने गिरा दी। सूत्रों से यह भी जानकरी मिली है कि ये युवक लद्देवाली के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत कर दी गई है और पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

गुजरात में पहली चुनावी अग्निपरीक्षा… जानिए 89 सीटों का पूरा लेखा-जोखा



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *