डेली संवाद, गुजरात। Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान जारी है गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होना है। 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। बीजेपी (BJP) पिछले 27 साल से गुजरात की सत्ता में है।
कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से बीजेपी को चुनौती दी जा रही है। गुजरात में भाजपा की नजरें रेकार्ड सातवें कार्यकाल पर टिकी हुई है। देखा जाए तो जहां त्रिकोणीय जंग देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
गुजरात के मुख्य गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पहले चरण में दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र के 19 जिलों में 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में 70 महिलाएं और 339 निर्दलीय हैं। 89 सीटों में से 14 अनुसूचित जनजाति और सात दलितों के लिए आरक्षित हैं। पहले चरण में 39 पार्टियों के 788 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा
क्षेत्र में कुल पहले चरण के तहत विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,39,76,670 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसमें 1,24,33,362 पुरुष, 1,15,42,811 महिला और 497 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। गुजरात में 14,382 पोलिंग बूथों पर वोटिंग हो रही है।
पिछले विधानसभा चुनाव में उनमें से 48 पर बीजेपी और 40 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसी के साथ ही सुबह 9 बजे तक अमरेली में 4.68 फीसदी, भरूच में 3.44 फीसदी, भावनगर में 4.13 फीसदी, बोटाड में 4.62 फीसदी, मोरबी में 5.17 फीसदी, नर्मदा में 5.30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा









