Punjab News: अंतर राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को मलोट में होगा राज्य स्तरीय समागम

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार की तरफ से अंतर राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर को मलोट (ज़िला श्री मुक्तसर साहिब) में राज्य स्तरीय समागम के तौर पर मनाया जा रहा है। इस समागम में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरैक्टर माधवी कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के सभी जिलों में 3 दिसंबर को अंतर राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस और राज्य स्तरीय समागम मलोट में मनाया जा रहा है। पंजाब सरकार दिव्यांग वर्ग का जीवन समर्थ बनाने के लिए इसी दिन मलोट (श्री मुक्तसर साहिब), संगरूर, मानसा और बरनाला जिलों में बैंक कर्ज़े मुहैया करवाने सम्बन्धी कैंप भी लगाने जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। इस समागम के अवसर पर पंजाब के दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा।

इस समागम में लगभग 18.63 लाख रुपए के 90 ट्रायसाईकल, 29 व्हीलचेयर, 16 हेअरिंग एडज़, 9 चलने के लिए छड़ियां, 7 स्मार्ट केन, सेरेब्रल पालसी चेयर और 78 बैसाखियां कुल 158 लाभार्थियों को मुहैया करवाई जाएंगी। दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएं/ जत्थेबन्दियां भी इस समागम में विशेष के तौर पर शामिल होंगी।

अमृतसर में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच LIVE एनकाउंटर

https://youtu.be/wD7E8ZIryy4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *