Punjab News: शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता जगमीत सिंह बराड़ ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अकाली दल के सीनियर नेता जगमीत सिंह बराड़ (Jagmeet Singh Brar) ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठे प्रचार की योजना बनाई जा रही है। आने वाले समय में भी वह शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं को इकट्ठा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी व पंथक एकता के लिए काम करते रहेंगे, वह सिर्फ अकाली दल के कार्यकर्ता की तरफ काम करेंगे उन्हों किसी भी पद की कोई जरूरत नहीं है। अनुशासन कमेटी द्वारा तलब किए जाने पर उन्होंने कहा की उन्होंने अपना लिखित जवाब पार्टी को भेज दिया है। उनके खिलाफ झूठे प्रचार की योजना बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

आपको बता दें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता जगमीत सिंह बराड़ ने मुलाकात करके अकाली दल के सारे पदों से इस्तीफा देने का मांग पत्र दिया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *