Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: काउंटिंग जारी, रुझानों में गुजरात में BJP ने पार किया 150 का आंकड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुजरात। Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: आज गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों के नतीजों है आज सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। आज का दिन तय करेगा कि किस प्रत्याशी ने जनता के दिलों में सबसे ज्यादा जगह बनाई है और कौन इसमें पिछड़ गया है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है। रुझानों में बीजेपी ने ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

वहीं हिमाचल में हर साल सरकार बदलने का चलन रहा है। पांच साल बीजेपी तो पांच साल कांग्रेस। अब इस बार देखना होगा कि बीजेपी जीत को बरकरार रख पाएगी या फिर हिमाचल में कांग्रेस बाजी मार जाएगी। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को रुझानों में रिकार्ड बहुमत मिला है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के Ex CM का करीबी नेता निकला डकैत, बड़ा खुलासा

कांग्रेस का पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी 9 सीटों पर आगे चल रही है। देखा जाए तो गुजरात में ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 152 सीटों पर आगे है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलता हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ सकती है ।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *