डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लतीफपुरा (Latifpura) के लोगों के पुर्नवास समेत उनके उजाड़े जाने के खिलाफ किसान संगठनों ने जालंधर में पीएपी चौक के पास नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। किसानों के साथ लतीफपुरा के लोगों ने भी पीएपी चौक पर धरना प्रदर्शन कपर जालंधर-लुधियाना और जालंधर-अमृतसर को जाने वाली ट्रैफिक को बंद कर दिया।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर और पुलिस की टीम ने मिलकर लतीफपुरा में हुए अवैध कब्जे को खाली करवाया था। लतीफपुरा में सरकारी जमीन पर पिछले कई सालों से कई परिवारों को कब्जा था। पिछले कई सालों से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट नोटिस जारी कर सरकारी जमीन को खाली करवाने की प्रक्रिया में जुटा था।
पिछले दिनों से सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस कमिश्नर ने करीब 1000 पुलिस जवानों और अफसरों की मौजूदगी में लतीफपुरा के अवैध कब्जो को हटवाया। उसके बाद यहां राजनीति तेज हो गई है। आज किसान संगठनों ने लतीफपुरा के लोगों के साथ पीएपी चौक पर जाम लगा दिया।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
इससे पहले डीसी जसप्रीत सिंह के साथ शनिवार को किसान और मजदूर संगठनों की मीटिंग हुई थी। बावजूद इसके किसानों और मजदूरों ने पीएपी चौक पर आज सुबह धरना लगा दिया। किसानों के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक उनका धरना प्रदर्शन चलेगा। इस दौरान लुधियाना और अमृतसर की तरफ नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO
https://youtu.be/FYN4FTf88dI










