Sidharth Kiara Wedding: एक दूसरे के हुए सिद्धार्थ और कियारा, फेरों के साथ लिए सात वचन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फैंस की तरफ से अक्सर ही दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे थे।आखिरकार दोनों को साथ देखने की फैंस की ये ख्वाहिश अब पूरी हो चुकी है। सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे के हो चुके हैं, दोनों शादी के बंधन में बंध हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

हालांकि अभी तक इस कपल ने शादी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। ऐसे में फैंस पलके बिछाए दोनों के वेडिंग लुक को इंतजार कर रहा है। इसी बीच शादी को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बैंड-बाजा बाराती पैलेस से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस को चुना, जहां कपल अपने-अपने परिवार वालों के साथ 4 फरवरी को ही पहुंच चुके थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

वहीं 5 फरवरी से मेहमानों का आना शुरू हुआ। 5 फरवरी से दोनों की शादी की रस्में शुरू हुई थीं और आज 7 फरवरी को दोनों ने सात फेरे लिए और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धर्थ और कियारा की शादी में लगभग 100 से 125 मेहमानों ने शिरकत की, जिनमें बॉलीवुड जगत के कई सितारे रहे।

ये भी देखे: इतने लाख पर भी नही देना होगा टैक्स ? इस फार्मूले से नहीं लगेगा टैक्‍स ..

जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड से करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा, जूही चावला और उनकी पति जय मेहता शामिल रहे। साथ ही मुकेश अंबानी के बेटी और कियारा की अच्छी दोस्त ईशा अंबानी ने भी इस शादी में शिरकत की और इन सबकी मौजूदगी में सिड-कियारा एक दूसरे के हो गए। फैंस दोनों को सोशल मीडिया के जरिए मुबारकबाद दे रहे हैं।

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO

घर में रखते हैं Cash तो पड़ सकता हैं छापा, Income Tax से बचने के लिए जानिए कैश से जुड़े नियम

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों …



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *