Punjab News: पंजाब पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, नष्ट कराई करोड़ों की हेरोइन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर देहात पुलिस (Amritsar Rural Police) की ओर से तस्करी के विभिन्न मामलों में पकड़ी गई, 1.26 करोड़ की हीरोइन को नष्ट कराया है। यह हेरोइन 31 अलग- अलग केसों में अमृतसर के गांवों के तस्करों से बरामद की गई थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

अमृतसर की ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने आज अमृतसर देहात के अलग-अलग इलाकों से पकड़ी गई तकरीबन 18.50 किलो हीरोइन को नष्ट कराया। जिसकी निगरानी कमेटी के चेयरमैन ओर देहात पुलिस के एसएसपी चरणजीत सिंह, एसपीडी हरिंदर सिंह गिल और डीएसपी नारकोटिक्स तजिंदर सिंह ने की।

Police team taking action before destroying the drugs.
Police team taking action before destroying the drugs.

उनकी देखरेख में ड्रग्स खन्ना पेपर मिल के बॉयलर में डालकर नष्ट की गई। इसके अलावा 475 नशीली गोलियां, 4800 नशीले कैप्सूल, 500 इंजेक्शन, 470 ग्राम चुरा पोस्त और 450 ग्राम ड्राई आईस को भी नष्ट किया गया। यह सारा नाश नशा अलग अलग केसों में पकड़ा गया था।

ड्रोन के जरिए मंगवाई जाती है हेरोइन

अमृतसर के बॉर्डर एरिया के साथ लगते गांवों में सबसे ज्यादा हीरोइन पकड़ी जाती है। जो कि पाकिस्तान के तस्करों से ड्रोन के जरिए भारत के तस्कर मंगवाते हैं। इन्हें पकड़ने के लिए विलेज डिफेंस कमेटियां बनाई गई हैं।

drone
drone

जिनकी जानकारी के आधार पर बीएफ ओर पंजाब पुलिस सांझा ऑपरेशन चलाते हैं और नशा पकड़ते हैं। इसके अलावा नशा रोकने के लिए समय समय पर स्पॉट्स कैंप भी लगाए जाते हैं।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *