Punjab News: पंजाब में सरेबाजार फायरिंग, दहशत का माहौल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब के पटियाला/पातड़ां में रंजिश के चलते सरेबाजार फायरिंग (Firing) करने का मामला सामने आया है। खबर मिली है कि एक कार सवार को निजी रंजिश के चलते कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने घेर कर मारपीट की और गोलियां चलाईं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस दौरान पीड़ित सहित 2 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

Punjab News
Punjab News

पीड़ित अपने घर वापिस जा रहा था

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अमनदप सिंह अपने घर वापिस जा रहा था कि बाजार के बीच कुछ गाड़ियां उसे घेर लेती है। इसके बाद उसके साथ मारपीट की जाती है। इस दौरान अपना बचाव करते हुए पीड़ित बाजार की ओर भागता है पर हमलावर उसे बाजार में भी घेर लेते हैं और मारपीट करते हैं।

इतने में एक हमलावर अपनी पिस्टल निकालता है और गोलियां चलानी शुरू कर देता है। यह गोली पीड़ित युवक अमन को नहीं लगी और बाजार में खड़े एक व्यक्ति अरविंदर की टांग में लग गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो जाते हैं।

Punjab News
Punjab News

इस हमले में आरोपियों ने गाड़ियों पर भी गोलियां चलाई हैं। इस हमले में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और स्कॉर्पियो गाड़ी पर गोलियां लगी हैं और पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *