Punjab News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस के उन अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है, जिन्हें बहादुरी के लिए मैडल (जी.एम.), विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति मैडल (पी.एम.डी.एस.) और शानदार सेवा के लिए मैडल (एम.एम.एस.) से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) की टीम, जिसमें सहायक निरीक्षक जनरल (ए.आई.जी.) संदीप गोयल, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डी.एस.पी.) विक्रमजीत सिंह बराड़, डी.एस.पी. राजन परमिंदर सिंह, निरीक्षक पुषविंदर सिंह, एस.आई. जसप्रीत सिंह, एस.आई. गुरप्रीत सिंह और कांस्टेबल सुखराज सिंह शामिल हैं, को बहादुरी के लिए मैडल से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति मैडल से सम्मानित किया जाएगा

आईपीएस अधिकारी एडीशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) साइबर क्राइम वी. नीर्जा और पीपीएस अधिकारी ए.आई.जी. फ्लाइंग स्क्वाड विजिलेंस ब्यूरो मनमोहन कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति मैडल से सम्मानित किया जाएगा।

इस प्रकार शानदार सेवा के लिए मैडल से सम्मानित किए जाने वाले 13 अधिकारियों/कर्मचारियों में कमांडेंट तृतीय कमांडो बटालियन जगविंदर सिंह, डी.एस.पी. क्राइम चंडीगढ़ गुरबख्शीश सिंह मान, डी.एस.पी. एस.पी.यू. संजीव कुमार सहित तीन पीपीएस अधिकारी और निरीक्षक अमरबीर सिंह शामिल हैं।

इन्हें किया जाएगा सम्मानित

इसके साथ ही निरीक्षक सुखबीर सिंह, निरीक्षक नरेंद्र कुमार, एस.आई. दलजीत सिंह, एस.आई. रणजोत सिंह, एस.आई. बलबीर सिंह, एस.आई. रविंदर सिंह, एस.आई. नरेश कुमार, ए.एस.आई. मोहम्मद रमज़ान और ए.एस.आई. गुरदेव सिंह शामिल हैं।

DGP gaurav-yadav
DGP gaurav-yadav

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने और पूरे पंजाब पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को धन्यवाद किया।

डीजीपी ने दी बधाई

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मान्यता पुलिस बल को और समर्पण और लगन के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो कि सीमांत राज्य में सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *