Aaj Ka Panchang: आज सावन माह का अंतिम गुरुवार, भगवान विष्णु की करें पूजा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 15 August 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 अगस्त यानी आज सावन महीने का अंतिम गुरुवार है। आज के दिन स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाता है। यह पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ज्योतिषियों की मानें तो सावन के अंतिम गुरुवार पर दुर्लभ रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। आइए, प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग।

Lord Vishnu-Ji
Lord Vishnu-Ji

आज का पंचांग (Panchang 15 August 2024)

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आज 15 अगस्त को सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक है। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। इसके चलते देश के कई हिस्सों में आज ही पुत्रदा एकादशी मनाई जा रही है। वहीं, उत्तर भारत में पुत्रदा एकादशी 16 अगस्त को मनाई जाएगी।

रवि योग

सावन माह के अंतिम गुरुवार पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 05 बजकर 50 मिनट से हो रहा है। वहीं, समापन दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर हो रहा है। इस योग में भगवान भास्कर की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। आज गर और वणिज करण के भी संयोग बन रहे हैं। साथ ही ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक है।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजे…

चन्द्रोदय – दोपहर 03 बजकर 33 मिनट पर

चंद्रास्त – देर रात 01 बजकर 39 मिनट पर ( 16 अगस्त)

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 07 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजे से 07 बजकर 22 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से 03 बजकर 43 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 09 बजकर 08 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक

दिशा शूल – दक्षिण

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *