Weather Update Punjab: पंजाब के 19 शहरों में अलर्ट, इन जगहों पर होगी भारी बारिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update Punjab: पंजाब में मानसून (Monsoon) सक्रिय है। जिसे लेकर मौसम विभाग (IMD) ने आज फिर से अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पंजाब में कुछ जगहों पर भारी बारिश (Rain) को सकती है। कई जिलों में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक पंजाब के लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, मोगा और मोहाली में जमकर बारिश होगी। वहीं, बठिंडा में सबसे ज्यादा 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

punjab-weather-update
punjab-weather-update

तेज हवाएं चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने शाम 6 बजे तक रूपनगर और आनंदपुर साहिब में मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

weather update
weather update

इसके अलावा अबोहर, मलोट, बठिंडा, गिदड़बाहा, फाजिल्का, रामपुरा फूल, जैतो, श्री मुक्तसर साहिब, जलालाबाद, चमकौर साहिब, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, बलाचौर और नंगल में हलकी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

weather-Alerts
weather-Alerts

राज्य में 82.7 मिमी बारिश

मानसून के सक्रिय होने से राज्य में बारिश हो रही है। हालांकि, बारिश अभी भी कुछ जिलों तक ही सीमित है। बुधवार को लुधियाना में 66.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। फतेहगढ़ साहिब में 3.0 मिमी और मोहाली में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगस्त माह में राज्य में 82.7 मिमी बारिश होती है।

Weather Update Punjab: पंजाब के 19 शहरों में अलर्ट, इन जगहों पर होगी भारी बारिश

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *