Jalandhar By Poll: पूर्व फौजियों के सभी मसले सुलझाएगी भाजपा- कैप्टन जीएस सिद्धू

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पूर्व सैनिकों की हमदर्द सरकार है। इससे पहले भारत में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने केवल राजनीति की और 27 साल से पूर्व सैनिकों की वन रैंक और वन पेंशन की मांग को लटकाए रखा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूर्व सैनिकों की इस मांग को तुरंत स्वीकार कर उसे लागू किया जिससे पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत मिली है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

यह बात पंजाब भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रभारी कैप्टन जी.एस. सिद्धू ने कही। जीएस सिद्धू ने कहा कि 1 जुलाई, 2019 को लागू हुए ओआरओपी 2 में रही कमियों की समीक्षा करने के लिए पंजाब भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक बैठक की जाएगी। जंतर-मंतर पर संघर्ष कर रहे सैनिक भाईयों को आश्वासन देकर उठाने का भी प्रयास किया जाएगा।

पूर्व सैनिक की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी की पेंशन 60% हो जाती है, इसे 100% करने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व सैनिकों के लिए टोल प्लाजा माफ करने का प्रयास किया जाएगा। इसे प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार से भी चर्चा की जाएगी। सरकारी नौकरी में पूर्व सैनिक के केवल एक बच्चे को ही लाभ मिलता है, 1 से 2 बच्चों को यह लाभ मिले इसके लिए भी केंद्र सरकार से चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

पंजाब सरकार की संस्था पेस्को द्वारा पूर्व सैनिकों की भर्ती के खिलाफ भाजपा सैनिक सेल बड़े पैमाने पर संघर्ष शुरू करेगी। कैप्टन सिद्धू ने सभी पूर्व फौजी भाइयों से पुरजोर अपील करते हुए कहा कि वे और उनका परिवार 10 मई को होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल को अपना कीमती वोट डालकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं और हम वादा करते हैं कि भाजपा उनके सभी मुद्दों को हल करने का प्रयास करेगी।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *