Jalandhar News: जालंधर में परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में कम से कम 12-13 लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। दरअसल जालंधर के मखदूमपुरा के पास करीब एक दर्जन लोगों ने एक घर पर तलवारों और बोतलों से हमला (Attack) कर दिया। पूरे परिवार ने किसी तरह घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आई है, जिसमें आरोपी घर पर हमला करते नजर आ रहे हैं। कई आरोपियों के पास धारदार हथियार थे तो कुछ अपने साथ कांच की बोतलों से भरी रैक लेकर आए थे।

The entire incident was captured in the CCTV installed at the crime scene.
The entire incident was captured in the CCTV installed at the crime scene.

आरोपियों ने घर के बाहर कांच की बोतलें फेंकी और घर के बाहर खड़ी बाइक में भी तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। मामले में आरोपियों के नाम पीड़ितों ने पुलिस को लिखवा दिए हैं।

Fight
Fight

रंजिश के चलते किया हमला

मखदूमपुरा निवासी जीवन लाल ने बताया कि रविवार को जब हमला हुआ, तब वह अपने घर पर मौजूद थे। इस घटना में उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है।

जीवन लाल ने आरोप लगाया है कि हमलावर कोई और नहीं बल्कि उनका पड़ोसी है। उसकी उनसे काफी समय से रंजिश चल रही है, जिसके चलते उसने मौका मिलते ही उन पर हमला कर दिया।

Punjab News
Jalandhar News

जीवन लाल ने बताया कि वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले भी उन पर हमला करने की कोशिश की थी। हमलावरों में लकी ठाकुर, मनमोहन लाल, सोनू, लवली ठाकुर और विशाल व अन्य शामिल थे।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *