Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान को तेज करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए राज्य स्तरीय अभियान ‘ओपीएस’ क्लीन’ शुरू किया है। यह अभियान डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर चलाया गया है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

विशेष डीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाए गए इस अभियान में नशा तस्करों से जुड़े स्थानों/घरों पर छापेमारी की गयी। उन्होंने कहा कि सभी सीपी/एसएसपी को व्यक्तिगत रूप से अभियान की निगरानी करने और गैजेटिड रैंक के अधिकारियों की देखरेख में पर्याप्त संख्या में पुलिस दल बनाने के लिए कहा गया है ताकि विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की जा सके।

बता दे कि इस अभियान के दौरान 5500 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 650 पुलिस टीमों ने नशा तस्करों से जुड़े 2247 स्थानों पर छापेमारी की और 2125 घरों की तलाशी ली गई।
स्पेशल डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने 1.8 किलो हेरोइन, 82 किलो भुक्की 1 किलो अफीम, 5.35 लाख रुपये की ड्रग मनी और चार हथियार बरामद करने के इलावा अवैध शराब, लाहन (शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल) और वाहन बरामद की किए है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस संबंधी 48 एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीमों ने 78 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिन्हें फॉरैंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों के घरों की बारीकी से तलाशी की गई और टीमों ने ऐसे लोगों से उनके मौजूदा कारोबार के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने घर में मौजूद तस्करों और उनके परिवार के सदस्यों की बैंक डिटेल और विदेश से लेन-देन की भी जांच की।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *