Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप लगातार दूसरी बार पंजाब के शिक्षा मंत्री द्वारा ‘एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड’ से सम्मानित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों और आवश्यक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जे डब्ल्यू मैरियट, चंडीगढ़ में ‘जी़ मीडिया का एजुकेशन कॉन्क्लेव शिक्षा पे संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी, जो कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके समाज को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं, को एक्सीलेंस इन स्कूल एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

इस सम्मान समारोह में डॉ. धीरज बनाती (डिप्टी डायरेक्टर एक्सपेंशंस ) उदित जैन (असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) ने इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर पैनल डिस्कशन भी हुआ, जिसमें डॉ. धीरज बनाती ने इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप की तरफ से भाग लिया।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

इस पैनल डिस्कशन में हॉलिस्टिक डेवलपमेंट, वोकेशनल स्किल्स,वर्तमान शिक्षा नीतियाँ, न्यू एजुकेशन पॉलिसी, शिक्षा क्षेत्र में अवसर और चुनौतियाँ, प्रतिभाशाली, शिक्षित युवावर्ग का अपने देश को छोड़ दूसरे देशों की तरफ उन्मुख होना आदि चर्चा के विषय रहे।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *