Jalandhar News: कांग्रेस की महिला विंग ने भारतीय कुश्ती की महिलाओं के पक्ष में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला विंग ने भारतीय कुश्ती की महिलाओं के पक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गौरतलब है कि महिला पहलवान लंबे समय से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसी भारतीय कुश्ती की ऐसी महिलाएँ हैं जिन्होंने विश्व स्तर पर भारत की कुश्ती का दुनिया में प्रतिनिधित्व करके भारत के लिए स्वर्ण और कांस्य पदक जीते है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

भारत का गौरव बढ़ाने वाली महिला पहलवानों की तरफ से बृजभूषण शरण सिंह पर तरह तरह के अत्याचार और शोषण के आरोप लगे हुए है। IPC और POSCO की अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर होने के बाद भी वे बेखौफ घूम रहा हैं पुलिस अब तक कार्रवाई करने में समर्थ नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

बृजभूषण के खिलाफ महिला पहलवानों की तरफ से दी गई शिकायत पर बनती कार्रवाई को तो नहीं हुई लेकिन वहीं नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इसलिए कांग्रेस महिला पहलवानों के साथ खड़ी है और मांग करती है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर अध्यक्ष पद से हटाया जाए।

इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कंचन ठाकुर, जिलाध्यक्ष रजिंदर बेरी, एडवोकेट मधु रचना रंजीत कौर, निरमा, निर्दोष, रंजीत कौर, आशा अग्रवाल कुलदीप गाखल, नीतू मौजूद रहीं। यहां हम आपको बता दे कि बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप है। इसी के चलते हरियाणा के तमाम पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मतंर पर कई दिनों तक धरना दिया।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *