Punjab News: मीत हेयर द्वारा भाखड़ा-नंगल प्रोजैक्ट का दौरा, डैम और जल भंडारण का किया निरीक्षण

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार बेहतर नेटवर्क मुहैया करवा रही है। आगामी मॉनसून सीजन से पहले राज्य में बाढ़ रोकथाम के कार्य जून महीने मुकम्मल हो जाएंगे।

यह बात जल स्रोत मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बीती शाम भाखड़ा-नंगल डैम में भाखड़ा ब्यास प्रशासनिक बोर्ड के बुनियादी ढांचे और प्रबंधन का दौरा करने के उपरांत कही।
मीत हेयर जो पहली बार यहाँ पहुँचे थे, को बी.बी.एम.बी. संस्थान अधीन आते बुनियादी ढांचे, पानी के नियमों और सहभागी राज्यों से अलग-अलग पदों के शेयर बारे अवगत करवाया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

उन्होंने चल रहे कार्यों और भविष्य के प्रोजेक्टों बारे जानकारी हासिल की और भाखड़ा बाँध और जल भंडारण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डैम के स्तर का मुआइना करते समय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉनसून सीजन दौरान किये जाने वाले प्रबंध समय पर मुकम्मल कर लिए जाएँ। मौजूदा समय में भाखड़ा डैम में पानी का स्तर 1563.90 फुट था।

जल स्रोत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बीते दिनों बाढ़ रोकथाम प्रबंधों का जायज़ा लिया गया था जिसमें उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के अंतर्गत विभाग द्वारा जून महीने तक आगामी मॉनसून सीजन दौरान बाढ़ के संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि जल स्रोत विभाग द्वारा इस बार टेल तक किसानों को उनकी माँग अनुसार नहरी पानी उपलब्ध किया गया जोकि राज्य में पहली बार हुआ। मीत हेयर ने हरियाली और वातावरण को महत्ता देते हुए बी.बी.एम.बी. कम्पलैक्स में पौधा भी लगाया। उन्होंने भाखड़ा बाँध पर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धाँजलि भी अर्पित की।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *