Leonardo DiCaprio: हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो इन दिनों इस भारतीय मूल की मॉडल को कर रहे है डेट!

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Leonardo DiCaprio: हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर वह अपने डेटिंग की खबरों की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। ताजा मिली जानकारी के अनुसार 48 साल के लियोनार्डो का नाम 28 साल की भारतीय मूल की मॉडल नीलम गिल के साथ जोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

बताया जा रहा है कि दोनों को साथ मेंलंदन के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए देखा गया था। हालांकि लियोनार्डो डिकैप्रियो रेस्टोरेंट में नीलम के साथ अकेले नहीं थे। वहां उनकी मां इरमेलिन इंडेनबिरकेन और उनके कुछ दोस्त भी थे। इससे इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि 48 साल के लियोनार्डो जल्द 28 साल की नीलम गिल के साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

बता दे कि नीलम गिल अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को ब्रिटिश पंजाबी मॉडल बताती है। सोशल मीडिया पर नीलम की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तस्वीरों में नीलम काफी बोल्ड और बिंदास दिखती हैं। नीलम गिल का जन्म 27 अप्रैल, 1995 को इंग्लैंड में हुआ था और 2014 तक वह लंदन में ही रही। नीलम के दादा-दादी भारत में पैदा हुए थे। नीलम पंजाब के सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *