Samrat Mukherjee Arrested: रानी मुखर्जी और काजोल के कजन हुए गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Samrat Mukherjee Arrested: रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) और काजोल (Kajol) के चचेरे भाई और बंगाली अभिनेता सम्राट मुखर्जी को कोलकाता (Kolkata) में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी मंगलवार सुबह दक्षिण-पश्चिमी कोलकाता के बेहाला इलाके में एक दुर्घटना के बाद हुई, जहां उनकी कार कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल से टकरा गई थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पीटीआई के मुताबिक, बेहाला के विद्यासागर कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक को शुरुआत में एम.आर. बंगुर हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बाद में आगे के ट्रीटमेंट के लिए उन्हें एसएसकेएम ट्रांसफर कर दिया गया। इस दुर्घटना को लेकर सम्राट की जांच की जा रही है।

arrest
arrest

सम्राट ने अपने वाहन पर नियंत्रण खो दिया

बाइक सवार चालक ने घटना के बारे में बता करते हुए कहा कि वह रात करीब 12:30 बजे घर लौट रहा था, तभी गलत दिशा से तेज गति से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बेहोश हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सम्राट मुखर्जी बेहाला चौरास्ता से टॉलीगंज की ओर जा रहे थे, जब अचानक से उन्होंने अपने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इससे उनकी गाड़ी जाकर मोटरसाइकिल से टकरा गई। मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद उनकी कार पास के एक घर से भी टकरा गई, जिससे घर की बाउंडरी वॉल डैमेज हो गई।

फिलहाल मामले की जांच चल रही है। बेहाला पुलिस स्टेशन ने सम्राट की गाड़ी जब्त कर ली है। मंगलवार 20 अगस्त को उन्हें कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 23 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

After the accident, a photo of Samrat's car has surfaced on social media.
After the accident, a photo of Samrat’s car has surfaced on social media.

हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं सम्राट

54 साल के सम्राट जाने माने एक्टर हैं। वो विशाल भारद्वाज की ‘द ब्लू अम्ब्रैला’ और आशुतोष गोवारिकर की ‘खेले हम जी जान से’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

Samrat Mukherjee Arrested: रानी मुखर्जी और काजोल के कजन हुए गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

कई बंगाली टीवी शो का रहे हैं हिस्सा

सम्राट काजोल, रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी और ब्रह्मास्त्र फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के चचेरे भाई हैं। उन्होंने राम और श्याम, भाई भाई, जंजीर जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो ‘तपेश्या’, ‘काका नंबर 1’ और ‘आकाश कुसुम’ जैसे बंगाली टीवी शोज का भी हिस्सा रहे।

Samrat Mukherjee Arrested: रानी मुखर्जी और काजोल के कजन हुए गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *