Bawaal Movie Review: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ हुई रिलीज़, देखने से पहले पढ़ ले यहां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bawaal Movie Review: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म बवाल (Bawaal) आज रिलीज़ हो चुकी है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर आई है। इस फिल्म को दंगल और छिछोरे जैसी फिल्म बना चुके नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। आपको बता दे कि फॉम का ट्रेलर दुबई में रिलीज किया गया था।

‘बवाल’ का जब ट्रेलर आया तो मन में यही सवाल उठ रहा था कि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की प्रेम कहानी को सेकंड वर्ल्ड वॉर से कैसे जोड़ा गया होगा, मगर फिल्म देखने के बाद पता चला कि नितेश ने सेकंड वर्ल्ड वॉर के कई किस्सों को फिल्म में रूपक की तरह इस्तेमाल करके उसे आज के दौर की रिलेशनशिप और तानों-बानों की जटिलताओं संग जोड़ा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

फिल्म की कहानी लखनऊ में रहने वाले अज्जू भैया उर्फ अजय दीक्षित (वरुण धवन) की है। हीरो जैसी कद-काठ और स्टाइल रखने वाला अज्जू यों तो एक साधारण-सा इतिहास का टीचर है, मगर पूरे शहर में उसके खूबियों का गुणगान होता रहता है। बकौल लखनऊ की पब्लिक अज्जू भैया इतने होनहार हैं कि नासा में साइंटिस्ट, आर्मी में अफसर, जिले में कलेक्टर, खेल में क्रिकेटर बनते -बनते इसलिए रह गए, क्योंकि उन्हें टीचर बन कर बच्चों का भविष्य जो बनाना था।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

शहर के बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई उसे किसी सुपरमैन से कम नहीं मानता, मगर उसके परिवार और दोस्त को छोड़कर ये कोई नहीं जानता कि अज्जू की पूरी इमेज एक छलावा है। उसने लोगों के सामने अपनी जो इमेज बनाई है। उसने कुछ भी सच नहीं यहां तक की वह इतिहास का शिक्षक भी जुगाड़ लगा कर बना है। आगे की फिल्म जाने के लिए आपको एक बार फिल्म देखनी पड़ेगी।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *