Urfi Javed: उर्फी जावेद ने शेयर किया लिप फिलर का दर्दनाक अनुभव, बताया बोटोक्स के बाद कैसी हो जाती हालत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Urfi Javed: एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी लुक्स से फैंस को सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि कैसे अंडर आई फिलर से उनका चेहरा खराब हो गया था। अब उर्फी ने अपनी दर्दभरी लिप फिलर जर्नी शेयर की है। साथ ही उन्होंने कई शॉकिंग पिक्स भी शेयर की हैं। फोटोज में उर्फी के सूजे हुए होंठ और लाल आंखें देखने को मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

उर्फी जावेद ने पोस्ट कर लिखा, ‘मैं आप सभी के साथ अपनी लिप फिलर की जर्नी शेयर कर रही हूं। मैं 18 साल की उम्र से लिप फिलर करवा रही हूं। तब मेरे पास इतने पैसे नहीं थे लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि मेरे होंठ बहुत पतले हैं। मैं हमेशा बड़े होंठ चाहती थी।’ आगे उर्फी ने लिखा, मैं डर्मेटोलॉजिस्ट के पास गई और हम इसे कम कीमत पर करने के लिए तैयार थे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

कई बार ऐसे रिजल्ट सामने आए। मुझे उन्हें डिजॉल्व करना पड़ा और ये अब तक की सबसे दर्दनाक चीज है। मैं लोगों से ये नहीं कह रही कि आप ये मत कराओ बल्कि मैं ये कह रही हूं कि जब भी आप फिलर्स या बोटोक्स लेते हैं तो केयरफुल रहें।

मैंने अभी भी लिप फिलर कराए हुए हैं, बस अब मुझे पता है कि मेरे चेहरे पर क्या सूट करेगा। किसी भी डॉक्टर के पास जाने से पहले अच्छे से रिसर्च करें। अगर आपके मन में अपने चेहरे या शरीर को लेकर इंसिक्योरिटीज हैं तो खुद से या अपने चेहरे से नफरत करने के बजाय फिलर्स या सर्जरी का ऑप्शन बेहतर है। लेकिन केवल एक बहुत अच्छे डॉक्टर से ही।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *