Petrol-Diesel Price: कच्‍चे तेल के दाम में तेज उछाल, महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जाने

Daily Samvad
3 Min Read
Petrol-Diesel Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम में जबरदस्‍त उछाल देखा जा रहा है, जिस कारण कच्‍चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। डब्‍लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 0.65 फीसदी चढ़कर 79.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। जबकि ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस 0.51 प्रतिशत बढ़कर 83.06 डॉलर प्रति बैरल पर था।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इसी बीच तेल कंपन‍ियों ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। देश की राजधानी समेत कई जगहों पर पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। नई दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये बिक रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसी तरह, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्‍नई में एक लीटर पेट्रोल 102.73 रुपये जबकि डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर है। हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बदलते रहते हैं। ऐसे में आप घर बैठे केवल एक एसएमएस के जरिए पेट्रोल-डीजल के दाम को चेक कर सकते हैं।

  • बिहार के समस्‍तीपुर में पेट्रोल 9 पैसे घटकर 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.15 रुपये
  • राजस्‍थान के अलवर में पेट्रोल 46 पैसे घटकर 108.66 रुपये और डीजल 93.86 रुपये लीटर
  • तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में पेट्रोल 92 पैसे कम होकर 103.97 रुपये और डीजल 95.58 रुपये लीटर
  • नोएडा में पेट्रोल 35 पैसे बढ़कर 97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.14 रुपये लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये लीटर
  • गोरखपुर में एक लीटर पेट्रोल 9 पैसे बढ़कर 96.88 रुपये और डीजल 90.06 रुपये लीटर
  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पेट्रोल 61 पैसे बढ़कर 97.27 रुपये और डीजल 90.46 रुपये प्रति लीटर

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *