Punjab News: पंजाब पुलिस के सब इंस्पैक्टर, सिपाही और पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा सूबे में भृष्टाचार विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत आज साईबर सेल, पटियाला में तैनात सिपाही कर्मबीर सिंह को 10,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है। इस मामले में एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और पत्रकार विरूद्ध भी मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

विजीलैंस ब्यूरो ने यह कार्यवाही प्रदीप सिंह निवासी पटियाला की शिकायत पर की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए आज यहां विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदीप सिंह ने थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला में पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई कि उसका ( प्रदीप) और उसकी पत्नी का आपस में झगड़ा चल रहा है, जिस की जांच साईबर सेल, पटियाला के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह को सौंपी गई थी।

शिकायतकर्ता अनुसार उसकी मुलाकात प्रितपाल सिंह के साथ प्रैस रिपोर्टर एसएस मल्होत्रा के द्वारा हुई। एसआई प्रितपाल ने उसे कहा कि वह उनके साथ तैनात सिपाही कर्मबीर सिंह के पास पहुँच करके उसको सभी मामले की जानकारी दे। इसके बाद जब शिकायतकर्ता कर्मबीर सिंह को मिला तो उस ने शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट तैयार करने बदले उस से 20 हज़ार रुपए रिश्वत मांगी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर कांस्टेबल कर्मबीर सिंह को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत के तौर पर 10,000 रुपए की पहली किश्त लेते हुए मौके पर काबू कर लिया।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *