OMG-2: महाकाल मंदिर के पुजारियों ने अक्षय कुमार की OMG-2 का किया विरोध, कहा- कोर्ट जाएंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उज्जैन। OMG-2: अक्षय कुमार की फिल्म OMG-2 को सेंसर बोर्ड ने भले ही A सर्टिफिकेट दे दिया है, लेकिन इस फिल्म को लेकर विवाद बढ़ गया है। जिसके बाद फिल्म का विरोध तेज हो गया है। उज्जैन में महाकाल मंदिर के पुजारी और साधु-संत फिल्म के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जो मूवी बच्चे नहीं देख सकते, उसमें महाकाल मंदिर के शॉट क्यों हैं?

महाकाल मंदिर के पुजारी और अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के अध्यक्ष महेश पुजारी ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग महाकाल मंदिर में भी की गई है। जब तक मूवी से महाकाल मंदिर के दृश्य नहीं हटाए जाएंगे, तब तक विरोध जारी रहेगा।’

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने कहा, ‘एक-दो दिन में फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। इसके लिए संबंधित वकील से भी बात हो चुकी है। फिल्म से महाकाल मंदिर के शॉट्स नहीं हटाए गए तो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर समेत अक्षय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।’

महेश पुजारी का कहना है कि फिल्म के लिए जिम्मेदारों को जल्द ही नोटिस दिए जाएंगे। इसे अश्लीलता के लिए ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया है तो महाकाल मंदिर में शूट किए गए दृश्य हटा दिए जाने चाहिए।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

वहीं, संत अवधेश पुरी महाराज ने कहा, ’18 साल से कम उम्र के लोग यह फिल्म नहीं देख सकते। सेंसर बोर्ड ने डायलॉग बदलने की बात कही है। कई कट लगाने की बात भी सामने आई है। महाकाल मंदिर के दृश्य हटाए बिना 11 अगस्त को फिल्म रिलीज हुई तो FIR कराई जाएगी।’

सेंसर बोर्ड ने फिल्म रिलीज करने से पहले इसे रिव्यू कमेटी को भेजा था। खबर है कि रिव्यू कमेटी ने भी फिल्म में कई शॉट्स पर आपत्ति जताते हुए ए सर्टिफिकेट दिया है।

शूटिंग के दौरान भी हुआ था विवाद

अक्टूबर 2021 में OMG-2 की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी। ये शूटिंग मंदिर परिसर, गर्भगृह, नंदी हॉल और गणेश मंडपम में की गई थी। मंदिर की अलग-अलग लोकेशन पर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी पर शॉट्स फिल्माए गए थे।

मंदिर में मार्केट का सेट लगाया गया था। मंदिर समिति को इसके लिए 51 हजार रुपए किराया मिला था। कम किराए और फिल्म यूनिट के लिए प्रवचन हॉल में खाना बनाने पर महंत अवधेश पुरी महाराज ने सवाल भी उठाए थे।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *