Punjab News: विभाजन हमारे इतिहास की सबसे हृदय विदारक घटना थी : सुनील जाखड़

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 613 शब्द|📅 14 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारत के खूनी विभाजन को सभ्यता के इतिहास में सबसे भयावह अवधियों में से एक करार देते हुए, भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर आत्मनिरीक्षण करने का आह्वान किया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में विश्व में कहीं भी दया, सहनशीलता और विश्वास के साथ कहीं भी कभी ऐसी घटना ना दोहराई जाए।

जाखड़ ने कहा कि युद्ध दो देशों की सेनाओं के बीच नहीं था और सबसे भयानक बात यह थी कि 1947 में हिंदू और मुस्लिम अचानक एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। उन्होंने रेखांकित किया कि आपसी नरसंहार के इस भयानक दौर से पहले, ये दोनों एक साथ रह रहे थे।

जाखड़ ने शांतिपूर्ण भविष्य बनाने के लिए सभी को अतीत से सीखने का आग्रह करते हुए कहा कि यह रक्तपात द्वितीय विश्व युद्ध की भयावहता के दो साल बाद हुआ और या दर्शाता है कि मानवता कोई सबक सीखने में विफल रही। यहां पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) परिसर में अपने संबोधन के दौरान वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि इतिहास से कोई सबक नहीं सीखा गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

जाखड़ आज युवाओं में हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए बलिदान की भावना को विकसित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के तहत ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर पीयू द्वारा आयोजित एक सेमिनार में बोल रहे थे। उन्होंने समाज से गुरु नानक साहिब के दर्शाए मार्ग को जीवन में उतारने का आग्रह करते हुए कहा कि हमारे धार्मिक गुरु चाहते हैं कि हम समतामूलक समाज बनाने के लिए उनके संदेश को आत्मसात करें।

पूर्व सांसद सुनील जाखड़ ने इस संवेदनशील और भावनात्मक मुद्दे पर चर्चा आयोजित करने के लिए पीयू वीसी की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को समुदायों के बीच भाईचारे, आपसी प्रेम और सम्मान के माहौल को बढ़ावा देने के मिशन का नेतृत्व करना चाहिए। जाखड़ ने एनएएसी ए++ रैंकिंग हासिल करने के लिए वीसी और पूरे फैकल्टी को बधाई दी, जो विश्वविद्यालय द्वारा अपनाए जा रहे शैक्षणिक उत्कृष्टता के उच्च मानकों को दर्शाता है।

जाखड़ ने दुनिया भर में फैली नफरत और झगड़े के कारणों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारी पहचान के मामले में अंग्रेजों ने असुरक्षा का फायदा उठाया, जिसके बाद से हमारे लोगों को सांप्रदायिक आतंक का रूप धारण करना पड़ा। हमारी कमजोरी का फायदा उठाने के लिए केवल अंग्रेजों को दोषी ठहराना नादानी होगी, क्योंकि हमें नफरत और सांप्रदायिकता को पनपने देने की हमारी मूल प्रवृत्ति के कारणों को खोजने के लिए अपने भीतर गहराई से जाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जाखड़ ने कहा कि दुनिया भर में संघर्ष के सबसे आम रूपों में, हमारी महिलाओं को इन संघर्षों में सबसे अधिक दमनकारी हिस्से का सामना करना पड़ता है। जाखड़ ने कहा कि यह हम पर निर्भर है कि हम उन गलतियों से सीखें जो सांप्रदायिक तनाव का कारण बनती हैं और उन मानसिकताओं से बचने का संकल्प लें जो निसंदेह हम में से प्रत्येक में मौजूद हैं।

इससे पहले, पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर रेनू विज ने अपने स्वागत भाषण में युवाओं के साथ एक संवेदनशील मुद्दे पर अपने विचार और दृष्टिकोण साझा करने के लिए सुनील जाखड़ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी भाग्यशाली है कि उन्हें उन लोगों की तुलना में सुविधाओं और संसाधनों तक अधिक पहुंच प्राप्त है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत में सांस लेने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को कड़ी मेहनत से अर्जित स्वतंत्रता की कद्र करनी चाहिए।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *