Welcome 3 Teaser: अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर शेयर किया ‘वेलकम 3’ का टीजर, रवीना टंडन संग दिखे इस अंदाज में

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Welcome 3 Teaser: अक्षय कुमार (Akhsay Kumar) के फैंस को जिस बात का इंतजार था, आखिर वह घड़ी सामने आ गई। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘वेलकम 3’ का टीजर रिलीज कर दिया गया। ‘वेलकम’ बॉलीवुड की टॉप कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसके पहले दो पार्ट्स अब तक हिट रहे हैं। मेकर्स तीसरे इन्सटॉलमेंट से ठहाकों का वही डोज वापस लेकर आए हैं।

लंबे समय बाद साथ दिखेंगे अक्षय कुमार- रवीना टंडन

‘वेलकम 3’ का ऑफिशियल टाइटल ‘वेलकम टू द जंगल’ है। इस मल्टीस्टारर मूवी में अक्षय कुमार के अलावा दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा जैसे दिग्गजों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। वहीं, लंबे समय बाद रवीना टंडन (Raveena Tondon) के फैंस उन्हें भी बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। रवीना और अक्षय लंबे समय बाद एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

वीडियो में सभी आर्मी ड्रेस पहने हाथों में गन लिए नजर आए। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट वेलकम 3 का टाइटल सॉन्ग गाती दिख रही है। वहीं, बीच-बीच में अक्षय कुमार की दिशा पाटनी से चिकचिक भी होती है, जिस पर रवीना टंडन उन्हें टोकती नजर आती हैं।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

‘वेलकम 3’ के पहले दो हिस्सों को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। वहीं, तीसरे पार्ट को अहमद खान डायरेक्ट करेंगे। जबकि, इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी फिरोद नाडियाडवाला और ज्योति देशपांडे के कंधों पर है। फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

पहली बार 24 एक्टर्स ने परफॉर्म किया कैपेला

वेलकम 3 में ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा, जब कुल 24 एक्टर्स ने कैपेला परफॉर्म किया हो। कैपेला का मतलब बिना किसी म्यूजिकल इन्सट्रूमेंट के कुछ लोगों द्वारा गाना गाया जाना।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी में फैंस को ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ का टेस्ट भी मिलेगा क्योंकि मूवी में संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी देखने को मिलेगी। इसके अलावा परेश रावल की कॉमेडी भी लोगों को हंसा-हंसाकर लोट पोट कर देने वाली है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *