डेली संवाद, लुधियाना। Open Debate: आज लुधियाना में पंजाब के मुद्दों पर खुली बहस (Open Debate) है। आम आदमी पार्टी ने वीडियो शेयर कर मंच दिखाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आयोजित इस खुली बहस के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के डाॅ. मनमोहन सिंह सभागार का राजनीतिक मंच तैयार है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगमन पर यहां पंजाब के मुद्दों पर बहस शुरू होगी। मिली जानकारी के मुताबिक ऑडिटोरियम में 1000 लोगों के बैठने की क्षमता है। यहां सुरक्षा के लिए दर्जनों आईपीएस अधिकारी और दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
बता दें कि इस खुली बहस में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी को आमंत्रित किया है। इस बहस में कोई भी पंजाबी हिस्सा ले सकता है। यहां मंच का संचालन निर्मल सिंह जोरा करेंगे। राजनीतिक दलों के अलावा विश्वविद्यालयों के कुलपति, अर्थशास्त्री सरदारा सिंह जोहल जैसे 75 बुद्धिजीवियों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।