Punjab News: पंजाब के इस इलाके में Ban हुई ये पेन किलर, क्या रही वजह? पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर से एक खबर सामने आ रही है। दरअसल, पेन किलर के तौर पर इस्तेमाल होने वाली प्रीगैबलिन (Pregabalin) दवा का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अमृतसर (Amritsar) में इसे बैन कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अमृतसर के डीसी घनशान थोरी ने प्रीगैबलिन दवा की खुली बिक्री पर रोक (Ban) लगा दी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

उनका कहना है कि इस दवा का लोगों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है और लोग इसके आदी हो रहे हैं। इसके चलते इसकी खुली बिक्री पर रोक लगाई गई है और कहा गया है कि इसकी 75 mg से अधिक फॉर्मूलेशन का भंडार न किया जाए।

Punjab News
Punjab News

डीसी थोरी ने कहा…

इसे लेकर डीसी घनशान थोरी ने कहा कि प्रीगैबलिन दवा को मादक पदार्थों के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया है पर इसके गलत उपयोग को देखते हुए इसकी खुली बिक्री पर पाबंदी लगाई गई है। इसके साथ ही इस दवा को बेचने के लिए डॉक्टर की प्रिस्क्रिपशन के साथ-साथ सभी रिकॉर्ड रखने के लिए कहा गया है।

Medicine Ban
Medicine Ban

उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा इस दवा के 150mg व 300 mg की गोलियों व कैप्सूलों का गलत उपयोग किया जा रहा है। वहीं डॉक्टर भी इस दवा को 75 mg से अधिक प्रिस्क्राइब नहीं करते हैं। इसके चलते इस दवा की 75 mg से अधिक फॉर्मूलेशन की बिक्री और भंडारन पर पूरी रोक लगाई गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि प्रिस्क्रिपशन के बिना यह प्रीगैबलिन 75 mg किसी को न बेची जाए और इसकी बिक्री का पूरा रिकार्ड रखा जाए।

जानें Pregabalin दवा का उपयोग

प्रीगैबलिन नसों के दर्द का इलाज करती है। इसका उपयोग मिर्गी से पीड़ित लोगों में दौरे को रोकने और नियंत्रित करने के लिए भी किया जा सकता है। यह आपके शरीर में अति सक्रिय नसों को शांत करके काम करती है। यह दवा मिर्गी को ठीक नहीं करती और यह केवल तब तक दौरे को नियंत्रित करने का काम करती है जब तक इसे लेना जारी रखते हैं।

doctor
doctor

प्रीगैबलिन के कारण धुंधला दिख सकता है और चक्कर आना, उनींदापन या सोचने में परेशानी हो सकती है। वहीं इस दवा को लगातार लेने से इसकी आदत हो सकती है। वहीं इसका सेवन डॉक्टर की प्रिस्क्रिपशन के बिना करना हानिकारक हो सकता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *