Jalandhar News: जालंधर की गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोठियों पर एक्शन, नोटिस भी जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर (Municipal Corporation Jalandhar) की टीम ने होशियारपुर रोड (Hoshiarpur Road) स्थित गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन (Gulmohar City Extension) कालोनी में बड़ी कार्रवाई की है। यहां अवैध रूप से बन रही कोठियों का काम रोक दिया गया है। साथ ही अवैध रूप से बने कामर्शियल इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- कनाडा सरकार क्यों रिजैक्ट कर रही है पंजाबियों का VISA?

जालंधर के नवनियुक्त एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने ये कार्ऱवाई की। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और बिल्डिंग ब्रांच की इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर की टीम ने गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन (Gulmohar City Extension) में बन रही कोठियों पर एक्शन लिया।

Gulmohar City Extension
Gulmohar City Extension

7 निर्माणों को नोटिस जारी

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन (Gulmohar City Extension) में अवैध निर्माण समेत 7 निर्माणों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें चार अवैध निर्माण हो रहे थे। उन्हें मौके पर जाकर रुकवाया गया है। इसके साथ तीन कोठियां डीलर द्वारा अवैध तरीके बनाई जा रही थी।

Jalandhar News: जालंधर की गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोठियों पर एक्शन, नोटिस भी जारी

सुखदेव ने बताया कि गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में वर्मा प्रापर्टी लिंकर के मालिक को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा डिजिटल वर्ल्ड के मालिक को भी नोटिस जारी किया गया है। वहीं, एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा ने कहा है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन कालोनी की भी जांच कराई जाएगी।

Gulmohar City Extension
Gulmohar City Extension

मंत्री रहे सिद्धू ने की थी कार्रवाई

नगर निगम के अफसर बताते हैं कि गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन वही कालोनी है, जहां कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे नवजोत सिद्धू ने टैंट लगाकर प्रेस कांफ्रेंस किया था। उक्त कालोनी को अवैध बताते हुए तत्कालानी एमटीपी मेहरबान सिंह समेत 7 लोगों को सस्पैंड कर दिया था।

Jalandhar News: जालंधर की गुलमोहर सिटी एक्सटेंशन में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोठियों पर एक्शन, नोटिस भी जारी
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *