डेली संवाद, पंजाब। The Great Indian Kapil Show: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) को लेकर अहम खबर सामने आई है। एक बार फिर नवजोत सिद्धू कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में नजर आने वाला हैं। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के साथ वापस आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
इस शो में कपिल शर्मा के पुराने साथियों की भी वापसी हो गई है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला एपिसोड 30 मार्च को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुआ। दर्शकों को कपिल का नया लुक काफी पसंद आ रहा है।
इसके साथ ही एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आने वाले एपिसोड का प्रोमो भी शेयर किया है। कपिल के शो का ये प्रोमो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

नवजोत सिद्धू के अवतार में नजर आए कपिल शर्मा
शो के पहले एपिसोड की सफलता के बाद, कपिल ने अपने प्रशंसकों के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आगामी एपिसोड की एक झलक शेयर करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो सांझा किया।
वीडियो में कपिल नवजोत सिंह सिद्धू के गेटअप में नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, ‘अंदाजा लगाइए कि अगले एपिसोड में कौन सा सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर आ रहा है।’
प्रोमो में दिखी ‘सिद्धू पाजी’ की झलक
द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के आने वाले एपिसोड में जहां कपिल शर्मा नवजोत सिंह सिद्धू बनकर दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे तो वहीं कीकू शारदा क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में क्रिकेटर बने कीकू कपिल से कहते हैं, ‘सिद्धू पाजी, हम भी क्रिकेट खेलना चाहते हैं, खूब सारा पैसा कमाना चाहते हैं।

कीकू शारदा की बात सुनकर सिद्धू बने कपिल शर्मा अपने अंदाज में कहते हैं, ‘मैं आपको एक ट्रिक बताऊंगा जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल से पैसे कमा सकते हैं।’ इस पर कीकू उनसे सवाल करते हैं, ‘कैसे’। जवाब में कपिल कहते हैं, ‘मोबाइल बेच दो।’ इसके बाद वह चले जाते हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू को फैंस याद कर रहे हैं
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट सेक्शन में नवजोत सिंह सिद्धू को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में वापस लाने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
काफी समय पहले नवजोत सिंह सिद्धू कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ में जज के तौर पर नजर आए थे। कपिल और नवजोत सिंह सिद्धू की जोड़ी को भी लोगों ने खूब पसंद किया।
जालंधर पुलिस ने कर डाला बड़ा कांड, लोग गुस्से में, देखें









