Urfi Javed: उर्फी जावेद ने पहना 100 किलो का गाउन, यूजर्स ने फिर किया ट्रोल; बनाने में लगे दो-तीन महीने

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Urfi Javed: उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी काम से कम और अपने फैशन से ज्यादा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने भले ही बड़े-बड़े डिजाइनर्स के साथ काम किया हो, लेकिन आज भी अपने ड्रेस वो खुद की डिजाइन करती हैं।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

इस बीच अदाकारा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमे उर्फी का रेड कारपेट लुक देखने को मिल रहा है। अक्सर बोल्ड अंदाज और छोटे कपड़ों में नजर आने वाली उर्फी ने इस पूरे कपड़ों में दिखाई दी। इतना ही नहीं बातों ही बातों में उन्होंने बॉलीवुड वालों की पोल भी खोल दी।

उर्फी का दिखा ‘फैशन का जलवा’

उर्फी जावेद (Urfi Javed) शनिवार को रेड कारपेट पर नजर आई। अरे ये रेड कारपेट खुद उर्फी का ही था, जिस पर सिर्फ और सिर्फ वहीं चली।

वीडियो में देख सकते हैं एक्ट्रेस ब्लू कलर के हेवी गाउन में नजर आ रही हैं। ये गाउन पहनकर अर्फी एक टेम्पो से उतरती हैं और रेड कारपेट पर मीडिया को पोज देती नजर आ रही हैं।

‘रेड कार्पेट पर तो कोई मुझे बुलाता नहीं है’

इस दौरान अभिनेत्री ने मीडिया में सबसे सामने कहा कि “रेड कार्पेट पर तो कोई मुझे बुलाता नहीं है। तो मैंने खुद का रेड कार्पेट क्रिएट कर लिया। मैं अपने रेड कार्पेट पर सब खुद ही करती रहूंगी, मुझे कोई बुलाये या फिर बुलाए, मैं खुद ही अपना रेड कार्पेट कर लूंगी।

90 दिनों में बनकर हुआ तैयार

आगे उर्फी ने बताया है कि उनका ये गाउन 90 से 100 किलो का है। इसे बनाने में करीब 450 मीटर कपड़ा लगा है और पूरे आउटफिट को बनाने में दो-तीन महीने लगे। इसे 10-11 लोगों ने मिलकर बनाया है।

फैंस ने कर दिया ट्रोल

उर्फी एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक ने कमेंट किया, ‘गई भैंस गाड़ी में।’ एक ने लिखा, ‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकालो’। दूसरे ने लिखा- ‘टेंट हाउस है ये तो’। तो एक ने लिखा ‘कमाल हो मेम’ तो किसी ने लिखा ‘nice i like it this time she is creative’

फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं उर्फी

उर्फी जावेद जल्द LSD 2 फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं। बीते दिनों फिल्म का बोल्ड ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें उर्फी की भी झलक देखने को मिली थी। उन्हें LSD 2 में देखना बिना किसी शक रोमांचक होगा। ये 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *