Mumbai Airport: IndiGo और Air India विमान आपस में टकराने से बचें, देखें Video

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला। मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर सैकड़ों यात्री बाल-बाल बच गए, जब इंडिगो (Indigo) का विमान उसी रनवे पर उतरा, जहां से एयर इंडिया (Air India) का विमान उड़ान भर रहा था। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नागरिक उड्डयन निदेशालय ने जांच शुरू की और ड्यूटी पर मौजूद एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी को पद से हटा दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दोनों विमान एक ही रनवे पर दिख रहे हैं। जैसे ही एयर इंडिया का विमान उड़ान भरता है, इंडिगो का विमान उतरता हुआ दिखाई देता है।

देखें Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि एयर इंडिया (INDIA) का विमान रनवे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इंडिगो (INDIGO) का विमान पीछे से लैंडिंग कर रहा है। हालांकि जब तक इंडिया की फ्लाइट एयर इंडिया विमान के करीब जाती है, तब तक वह उड़ान भर चुकी थी। अगर थोड़ी सी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इंडिगो ने एक बयान में कहा, ”इंदौर-मुंबई फ्लाइट 6E 6053 के पायलट ने एटीसी के निर्देशों का पालन किया। 8 जून, 2024 को इंदौर से इंडिगो की उड़ान 6E 6053 को मुंबई एयरपोर्ट पर एटीसी द्वारा लैंडिंग की मंजूरी दी गई।

पायलट इन कमांड ने एप्रोच और लैंडिंग जारी रखी और एटीसी के निर्देशों का पालन किया।” बयान में कहा कि इंडिगो में, यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है, और हमने प्रक्रिया के अनुसार घटना की सूचना दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *