Punjab News: पंजाब मंत्रीमंडल में फेरबदल को लेकर तिहाड़ जेल में मंथन, ये हुआ फैसला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़/नई दिल्ली। Punjab News: पंजाब में फिलहाल मंत्रीमंडल (Punjab Cabinet) में कोई फेरबदल नहीं होगा। यह खबर उस समय बाहर आई है, जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) बुधवार को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से तिहाड़ जेल मीटिंग की। यह मीटिंग करीब बीस मिनट तक चली है।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

जेल में मीटिंग के दौरान संगठन महासचिव संदीप पाठक और सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं। पार्टी का कहना है कि पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में किसी का कोई फेरबदल नहीं होने जा रहा है। इस तरह की पार्टी ने कोई तैयारी नहीं की है। आप महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने यह जानकारी दी है।

Punjab News: पंजाब मंत्रीमंडल में फेरबदल को लेकर तिहाड़ जेल में मंथन, ये हुआ फैसला

मुख्यमंत्री हलका वाइज कर रहे है मीटिंग

इससे पहले, मुख्यमंत्री भगवंत लोकसभा हलका वाइज विधायकों, नेताओं व उम्मीदवारों से मीटिंग कर हारने के कारणों पर मंथन कर चुके हैं। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने भी विधायकों से मीटिंग की।

मोहाली में 15 विधायकों से मीटिंग की

दूसरी तरफ संदीप पाठक की अगुवाई में मीटिंग मोहाली में हुई थी। इस बैठक में गुरप्रीत सिंह बनावाली, देविंदर सिंह लाडी धोस, हरमीत सिंह पठानमाजरा, अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, वीरेंद्र गोयल और रवजोत सिंह शामिल थे।

sandeep pathak
sandeep pathak

इतना ही नहीं, यहां अमृतसर सेंट्रल के विधायक अजय गुप्ता भी थे। उन्होंने पहले नशे जैसे मुद्दे पर अपनी सरकार पर सवाल उठाए थे। हालांकि बाद में पीछे हट गए थे। इसमें हर मुद्दे पर मंथन हुआ। साथ ही भविष्य को लेकर रणनीति तैयार की गई।

मंत्रिमंडल में कुल 17 मंत्री बनाए जा सकते हैं

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में कुल 17 मंत्री बनाए जा सकते हैं। गुरमीत सिंह मीत हेयर के मंत्री बनने के बाद एक पद खाली हो गया है। इस समय मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा 15 मंत्री हैं।

इनमें हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, बलजीत कौर, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, डॉ बलबीर सिंह, ब्रह्म शंकर जिंपा, लाल चंद कटारूचक्क, लालजीत सिंह भुल्लर, हरजोत सिंह बैंस, हरभन सिंह ईटीओ, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, अनमोल गगन मान, बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडि्डयां का नाम हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *