Coldplay 2025 Concert Tickets: भारी भीड़ के कारण बुकमायशो ने प्रति उपयोगकर्ता टिकट घटाकर केवल 4 किए, भारत में 9 साल बाद कोल्डप्ले करेंगे परफॉर्म

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Coldplay 2025 Concert Tickets: ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले (Rock Band Coldplay) के इंडिया कॉन्सर्ट के टिकट बेच रही बुक माय शो (Book My Show) की साइट और ऐप रविवार को क्रैश हो गए। मुंबई के डीवाय स्टेडियम में अगले साल 19 और 20 जनवरी को होने वाले कॉन्सर्ट के टिकट रविवार दोपहर 12 बजे बिकने शुरू हुए थे।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

₹3,500 से ₹35,000 तक की कीमत के करीब डेढ़ लाख टिकट थे, जिन्हें खरीदने के लिए 1.3 करोड़ लोगों ने एक साथ लॉगिन किया। इससे सर्वर ही ठप हो गया।

करीब एक घंटे बाद बुक माय शो का सर्वर दोबारा शुरू हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय करीब 14 लाख लोग टिकट बुकिंग के लिए लॉगिन कर चुके थे। ऐसे में यूजर्स को वेटिंग लिस्ट में रखा गया। न्यूज एजेंसी ANI ने बुक माय शो की साइट के हवाले से जानकारी दी है कि दोपहर 1.39 बजे 8.43 लाख यूजर वेटिंग में थे। यानी उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था।

डीवाय पाटिल की सिटिंग कैपेसिटी 50 हजार, कुल डेढ़ लाख टिकट

मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में 50 हजार लोग बैठ सकते हैं। इनके अलावा बैंड के स्टेज के सामने भी लोग शो देखने के लिए मौजूद रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के कुल डेढ़ लाख टिकट बिक्री के लिए जारी किए गए हैं। हालांकि आयोजकों ने टिकटों की तय संख्या नहीं बताई है।

एक यूजर को 4 से ज्यादा टिकट नहीं मिलेंगे

साइट को दोबारा क्रैश होने से बचाने के लिए बुक माय शो ने एक यूजर को अधिकतम 4 टिकट ही बुक करने की इजाजत दी, जबकि पहले लिमिट 8 टिकट की थी। इधर, कोल्डप्ले ने भारत में अपना शेड्यूल 2 दिन से बढ़ाकर 3 दिन करने का ऐलान किया है।

दावा- दूसरी साइट्स पर टिकट ₹10 लाख तक में बिक रहा

आधिकारिक तौर पर कॉन्सर्ट की लाउंज टिकट सबसे महंगी ₹35,000 की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ​​​​​​रीसेलिंग में इन टिकटों की कीमत 3 से 10 लाख रुपए तक हैं। कुछ फर्जी साइट्स पर भी टिकट बुकिंग की जानकारी है। बुक माय शो के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से चेतावनी भी जारी की गई है।

Coldplay also performed in Mumbai in 2016. The band is coming back to India after 9 years
Coldplay also performed in Mumbai in 2016. The band is coming back to India after 9 years

भारत में 9 साल बाद कोल्डप्ले की परफॉर्मेंस

कोल्डप्ले बैंड ने 2016 में मुंबई में आयोजित हुए गोल्डन सिटिजन फेस्टिवल में परफॉर्म किया था। 80 हजार फैंस इस शो का हिस्सा बने थे, जिनमें कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल थे। अब 9 साल बाद भारत लौट रहा है। भारत में कोल्डप्ले के गाने हाय्म फॉर द वीकेंड, यैलो, फिक्स यू बेहद पॉपुलर हैं।

लंदन में शुरुआत, 7 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीते

कोल्डप्ले बैंड की शुरुआत साल 1997 में लंदन में हुई थी। क्रिस मार्टिन, जॉनी बकलैंड, गाय बैरीमैन, विल चैम्पियन और फिल हार्वे इस बैंड के मेंबर हैं। 39 नॉमिनेशन में कोल्डप्ले 7 बार ग्रैमी अवॉर्ड हासिल कर चुका है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *