Punjab News: पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए 8,000 से अधिक नोडल अधिकारी तैनात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में पराली जलाने (Stubble Burning) की घटनाओं को नियंत्रित करने और पराली के उचित प्रबंधन के लिए, पंजाब सरकार ने 8,045 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। ये नोडल अधिकारी विशेष रूप से उन क्षेत्रों में लगातार नजर रखेंगे, जहां पराली जलाने की घटनाएं अधिक होती हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि धान की कटाई के सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 79 एसडीएमज, 108 तहसीलदार, 108 डीएसपीज, 1,140 क्लस्टर अधिकारी और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।

Stubble Burning In Punjab
Stubble Burning In Punjab

उन्होंने कहा कि इन नोडल अधिकारियों को कटाई के बाद की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का काम सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, ये अधिकारी और स्टाफ सूचना, शिक्षा और संचार (आई ई सी) से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे, जिनमें किसानों के साथ बैठकें करके उन्हें पराली प्रबंधन (सीआरएम) मशीनों के उपयोग के बारे में जागरूक करना शामिल है।

Bhagwant Mann, CM, Punjab
Bhagwant Mann, CM, Punjab

राज्य के किसानों से अपील करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘उन्नत किसान’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को सीआरएम मशीनों तक आसानी से पहुंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस ऐप पर 1.30 लाख से अधिक सीआरएम मशीनें सूचीबद्ध हैं, जिन्हें किसान आसानी से बुक कर सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *